बिरनपुर प्राथमिक शाला में भावनात्मक विदाई समारोह, पूर्व प्रधान पाठक सम्मानित संकुल केंद्र खैरझीटीपुर के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला बिरनपुर में आज एक सम्मानपूर्ण एवं भावनाओं से भरा विदाई समारोह आयोजित किया गया।
विद्यालय के पूर्व प्रधान पाठक श्री संतोष कुमार सोनी ने अधिवर्षिकी पूर्ण कर सेवामुक्ति ग्रहण की, जिनके सम्मान में यह कार्यक्रम रखा गया था।समारोह में संकुल प्राचार्य श्री दीपक ठाकुर, कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल बिसेन, पेंशनर संघ के जिला अध्यक्ष श्री संतोष कुमार साहू, एवं वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती उमा देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।प्राचार्य महोदय द्वारा श्री सोनी का शाल, श्रीफल एवं तिलक लगाकर पारंपरिक रूप से सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को न्योता भोजन एवं मिष्ठान वितरण किया गया, जिससे विद्यालय परिसर में उत्साह, खुशी और आत्मीयता का वातावरण बना रहा।इस अवसर पर शिक्षा दूतीय श्रीमती अनिता, श्री रामदयाल धुर्वे, साथ ही विद्यालय के सफाई कर्मचारी एवं रसोईया भी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।विदाई समारोह में वक्ताओं ने श्री सोनी के सेवाभावी कार्यों, सरल स्वभाव और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
