बीजापुर सीमा के जंगल में मुठभेड़, 5 लाख का इनामी माओवादी राजेश पुनेम ढेर

दंतेवाड़ा।छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। Dantewada और Bijapur की सीमावर्ती जंगलों में पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 लाख रुपये का इनामी माओवादी राजेश पुनेम मारा गया।जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ Gumlanar–Girsapara–Neligoda Forest में हुई, जो Gidam Police Station क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम जंगल में सर्चिंग अभियान पर निकली थी, इसी दौरान माओवादियों के साथ मुठभेड़ हो गई।
भारी हथियार बरामदमुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से SLR, INSAS रायफल, पिस्टल समेत कई अत्याधुनिक हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की है।
एरिया कमेटी का सदस्य था माओवादीपुलिस के अनुसार मारा गया माओवादी राजेश पुनेम भैरमगढ़ एरिया कमेटी का सदस्य (ACM) था और उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
बिना नुकसान के सफल ऑपरेशनइस ऑपरेशन को डीआरजी (District Reserve Guard) और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने मिलकर अंजाम दिया। बड़ी बात यह रही कि इस पूरी कार्रवाई में सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ और ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा।पुलिस अधिकारियों के अनुसार इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि अन्य माओवादियों की मौजूदगी की जांच की जा सके
