फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़: 37 लाख की ठगी, संचालक और डायरेक्टर गिरफ्तार
राजनांदगांव / छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस ने एक बड़े ठगी गिरोह का खुलासा करते हुए फर्जी मैरिज ब्यूरो संचालित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शादी के इच्छुक युवकों को झांसे में लेकर लाखों रुपये की ठगी को अंजाम दिया। क्या है पूरा मामला?राजनांदगांव के बसंतपुर क्षेत्र में “लव लाईफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो” के नाम से फर्जी कार्यालय संचालित किया जा रहा था। यहां आरोपियों द्वारा इंटरनेट से युवतियों की फोटो डाउनलोड कर फर्जी प्रोफाइल बनाई जाती थी और इन्हें व्हाट्सएप के जरिए युवकों को भेजा जाता था।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन, पैकेज और फैमिली मीटिंग के नाम पर युवकों से 30 से 40 हजार रुपये तक वसूले जाते थे।एक साल में 37 लाख से ज्यादा की ठगीपुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पिछले एक वर्ष में कुल ₹37,69,000 की ठगी की है। इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारीपुलिस ने इस मामले मेंनेहा पाठक (संचालक)धर्मेन्द्र मानिकपुरी (डायरेक्टर)को गिरफ्तार कर लिया है।छापेमारी में क्या मिला?पुलिस टीम ने मौके से:07 एंड्रॉइड मोबाइल14 की-पैड मोबाइलजब्त किए हैं।जांच में मोबाइल से 2286 युवतियों के फोटो बरामद हुए, जिनका इस्तेमाल फर्जी प्रोफाइल बनाने में किया जा रहा था।
इन धाराओं में केस दर्जआरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और आईटी एक्ट के तहत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, जिनमें शामिल हैं:धारा 318(4), 61(2), 112(2), 319, 336(2), 3(5)आईटी एक्ट की धारा 66-D पुलिस अधिकारियों की भूमिकाइस कार्रवाई को एसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में अंजाम दिया गया।एएसपी कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
पुलिस की अपीलराजनांदगांव पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि:किसी भी ऑनलाइन मैरिज ब्यूरो पर बिना सत्यापन भरोसा न करेंव्हाट्सएप/सोशल मीडिया पर मिलने वाले रिश्तों में पैसे देने से बचेंकिसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें
