गोवर्धन पूजा पर्व पर 22 अक्टूबर को प्रस्तावित शिक्षा विभागीय समीक्षा बैठक स्थगित करने फेडरेशन का आग्रह

गोवर्धन पूजा पर्व पर 22 अक्टूबर को प्रस्तावित शिक्षा विभागीय समीक्षा बैठक स्थगित करने फेडरेशन का आग्रह

गोवर्धन पूजा पर्व पर 22 अक्टूबर को प्रस्तावित शिक्षा विभागीय समीक्षा बैठक स्थगित करने फेडरेशन का आग्रहदुर्ग। संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा दुर्ग संभाग द्वारा दिनांक 22 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को दोपहर 12 बजे से मंथन हाल, दुर्ग में जिला शिक्षा अधिकारियों की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में लंबित पेंशन प्रकरण, न्यायालयीन प्रकरण, रिक्त पदों की जानकारी, परीक्षा तैयारी, जाति-निवासी प्रमाण पत्र तथा सेवा पुस्तिका संधारण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा प्रस्तावित थी।इसी बीच छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, दुर्ग ने उक्त बैठक को स्थगित करने का आग्रह किया है। फेडरेशन ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि 22 अक्टूबर को हिंदू पंचांग के अनुसार गोवर्धन पूजा का पर्व है, जो पूरे प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था के साथ हर्षोल्लास से मनाया जाता है।

इस अवसर पर अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी अपने गृह ग्राम या निवास स्थान जाकर पूजा-अर्चना करते हैं।फेडरेशन का कहना है कि इस तिथि को बैठक आयोजित किए जाने से अधिकारियों-कर्मचारियों को आने-जाने में कठिनाई होगी। अतः विभागीय समीक्षा बैठक को स्थगित कर किसी अन्य तिथि में आयोजित किए जाने की मांग की गई है।इस संबंध में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, दुर्ग के मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव ने बताया कि संगठन ने संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा दुर्ग संभाग-दुर्ग को पत्र प्रेषित कर इस मांग को औपचारिक रूप से रखा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?