कवर्धा जिले में नव नियुक्त प्राचार्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया

कवर्धा जिले में नव नियुक्त प्राचार्यों का सम्मान समारोह आज कवर्धा। जिले के नवनियुक्त 65 प्राचार्यों के सम्मान में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कवर्धा जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुषमा बघेल तथा पंडरिया जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नंदनी राजकुमार साहू शामिल होंगी।

दोनों जनपद अध्यक्ष संयुक्त रूप से जिले के सभी 65 प्राचार्यों को सम्मानित करेंगी।समारोह में जिला संगठन के पदाधिकारी, कबीरधाम अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन की जिला इकाई तथा विभिन्न विकासखण्ड के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे—संघ के जिला अध्यक्ष दीपक ठाकुरजिला संयोजक अर्जुन चंद्रवंशीछत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग पेंशन संघ जिला अध्यक्ष संतोष साहूवरिष्ठ पदाधिकारी ऋषि मेहरा, प्रताप चंद्रवंशी, सुरेश ठाकुर, मोहन राजपूत, प्रफुल्ल बिसेन, संतोष सोनी, रामचंद साहू, दिलीप भट्टसहित अन्य पदाधिकारी।कार्यक्रम को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है तथा प्राचार्यों के सम्मान को लेकर शिक्षकों और संगठन से जुड़े सदस्यों में खुशी व्याप्त है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?