“मोर मकान–मोर आस” योजना की अंतिम सूची जारी, वेबसाइट और निगम कार्यालय में उपलब्ध

“मोर मकान–मोर आस” योजना की अंतिम सूची जारी, वेबसाइट और निगम कार्यालय में उपलब्ध

दुर्ग। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत संचालित “मोर मकान–मोर आस” योजना में आपत्ति एवं दावा निपटान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम पात्र एवं अपात्र हितग्राहियों की सूची जारी कर दी गई है।नगर निगम द्वारा जारी इस सूची में उन सभी आवेदकों का अंतिम निर्णय शामिल किया गया है, जिनके आवेदन पर आपत्तियां और दावे प्राप्त हुए थे। निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच और निराकरण के बाद अब सूची को अंतिम रूप देकर प्रकाशित किया गया है।निगम प्रशासन के अनुसार, नागरिक इस सूची को विभागीय वेबसाइट www.municipalcorporationdurg.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके अलावा, सूची नगर निगम के मुख्य कार्यालय और डाटा सेंटर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना शाखा में भी चस्पा की गई है, ताकि आमजन आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें।नगर निगम ने सभी आवेदकों और हितग्राहियों से अपील की है कि वे सूची का अवलोकन कर अपनी पात्रता की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?