वन बचाने की मुहिम तेज: सरोदा जलाशय से भोरमदेव तक अतिक्रमण हटाने की तैयारी
बोड़ला। वन संरक्षण को लेकर बोड़ला क्षेत्र में एक सराहनीय और प्रभावी पहल सामने आई है। जनपद पंचायत बोड़ला के उपाध्यक्ष नंद श्रीवास ने पहल करते हुए वन विभाग के साथ सरोदा जलाशय से भोरमदेव तक वन भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमणों का स्थल निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान वन मंडल अधिकारी निखिल अग्रवाल एवं उनकी टीम मौके पर मौजूद रही।
नंद श्रीवास ने अधिकारियों को विभिन्न अतिक्रमण स्थलों का बारीकी से निरीक्षण कराया, जिससे जमीनी स्थिति का सटीक आकलन किया जा सका।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जल्द ही सभी अतिक्रमण स्थलों का चिन्हांकन कर नियमानुसार कार्रवाई शुरू की जाएगी। इस पहल से क्षेत्र में वन संरक्षण को मजबूती मिलेगी और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।नंद श्रीवास ने कहा, “वन हमारी अमूल्य धरोहर हैं, इनका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। वन है तो जीवन है।
”इस अभियान को क्षेत्रवासियों का भी समर्थन मिल रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही वन भूमि अतिक्रमण मुक्त होगी। यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक मजबूत और प्रेरणादायक कदम साबित हो रही है।
