ब्याज की रकम को लेकर विवाद, सोना-चांदी व्यापारी की हत्या — 10 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में ब्याज के पैसों की लेनदेन ने खूनी रूप ले लिया। सोना–चांदी का काम करने वाले और ब्याज पर पैसा देने वाले व्यापारी संतोष आचारी की हत्या मामले में पुलिस ने मात्र 3 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया और कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।प्रार्थिया वी. रानी सोनी (उम्र 46 वर्ष) शीतला नगर, दुर्ग द्वारा दर्ज रिपोर्ट में बताया गया कि उसके पति वेदुरवाड़ा संतोष आचारी सोना–चांदी कार्य और ब्याज पर रुपये देने का काम करते थे। दादू सोनी को उसके पति ने कुछ रकम उधार दी थी जिसे वापस नहीं किया जा रहा था। इसी बात को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था।07 नवम्बर 2025 को बची रकम मांगने पर फिर विवाद बढ़ गया। दिन में संतोष ने फोन पर पत्नी को जानकारी दी कि दादू सोनी का लड़का अपने साथियों को लेकर विवाद कर रहा है। अगले दिन सुबह अस्पताल से कॉल आया कि संतोष आचारी की मौत हो चुकी है।रिपोर्ट पर थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 567/2025 धारा 103(1), 331(8), 111(2)(A) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी चैत्रराम उर्फ दादू सोनी के साथ उसके बेटे तरुण सोनी और उसके साथियों के बीच पुरानी रंजिश भी थी। घटना वाले दिन तरुण ने अपने मित्रों अनिल यादव, मनीष सोनी, हीरा सोनी, अमन तिवारी, राहुल ढीमर, योगेश ठाकुर, श्यामू, धन्नू सेन, अर्पित शर्मा, शिवा को बुलाया। सभी मिलकर प्रतिशोध की नीयत से संतोष आचार्य के घर का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे और डंडा व हाथ-मुक्का से हमला किया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे मृत समझकर सभी आरोपी भाग निकले।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सामग्री को जप्त कर 06 घंटे के भीतर सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी

1. चैत्रराम सोनी उर्फ दादू – ब्राम्हण पारा, दुर्ग

2. मनीष सोनी – सदर बाजार, दुर्ग

3. तरुण सोनी – सदर बाजार, दुर्ग

4. शिवा सोनी – गौरी पारा, दुर्ग

5. अनिल कुमार यादव – वार्ड क्रमांक 5, दुर्ग

6. हीरा सोनी – सदर बाजार, दुर्ग

7. अमन उर्फ टि‍केन्द्र तिवारी – वार्ड क्रमांक 6, दुर्ग

8. राहुल ढीमर – ढीमर पारा, दुर्ग9. घनश्याम ढीमर – दुर्ग

10. योगेश ठाकुर – आपापुरा, दुर्ग पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी आवश्यक विधिक कार्यवाही जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?