जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, 47 टीमों ने लिया भाग

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन, 47 टीमों ने लिया भाग

पेंड्री खुर्द (पंडरिया ब्लॉक)।पंडरिया ब्लॉक के ग्राम पेंड्री खुर्द में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री दिनेश चंद्रवंशी (प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष, जिला कबड्डी संघ कवर्धा) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं विशिष्ट उपस्थिति मेंश्री जीत राम चंद्रवंशी (उपाध्यक्ष),श्री सुरेश चंद्रवंशी (अध्यक्ष, ब्लॉक कबड्डी संघ बोडला),श्री देवलाल साहू (अध्यक्ष, ब्लॉक कबड्डी संघ पंडरिया),श्री तुलस कश्यप (पूर्व जनपद उपाध्यक्ष पंडरिया),श्री तेजराम कश्यप (सरपंच पेंड्री खुर्द),श्री छन्नू कश्यप (पूर्व सरपंच),श्री राकेश कश्यप (सचिव, जिला कबड्डी संघ कवर्धा),श्री धीराजी साहू (कोषाध्यक्ष),श्री चुन्नू राम धुर्वे (चेयरमैन),श्री उमराव सिंह (सह सचिव),श्री पंकज कश्यप (सह सचिव, ब्लॉक कबड्डी संघ पंडरिया),श्री अर्जुन कश्यप (सलाहकार),श्री कोमल कश्यप (पूर्व खिलाड़ी) एवंश्री नरेश ठाकुर (शिक्षक) विशेष रूप से उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि श्री दिनेश चंद्रवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कबड्डी भारत का प्राचीन, स्वदेशी एवं लोकप्रिय टीम खेल है, जो ताकत, गति, सांस की क्षमता और चपलता का अद्भुत संगम है।

यह खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, बल्कि मित्रता, टीम भावना एवं एकाग्रता भी विकसित करता है। उन्होंने कहा कि बिना किसी उपकरण के खुले मैदान में खेले जाने वाला यह खेल ग्रामीण प्रतिभाओं के लिए अत्यंत उपयोगी है।उन्होंने जिला कबड्डी संघ द्वारा चलाए जा रहे “एक गांव–एक पंचायत” स्तर पर प्रतियोगिता आयोजन को सफल और कारगर बताया तथा अंपायरों द्वारा बिना किसी विवाद के प्रतियोगिता संपन्न कराने की सराहना की।इस प्रतियोगिता में 47 टीमों ने भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—

🥇 प्रथम स्थान : चतरी टीम – ₹11,000 नगद एवं कप

🥈 द्वितीय स्थान : खेलो इंडिया कामठी – ₹7,000 नगद एवं कप

🥉 तृतीय स्थान : पेंड्री खुर्द – ₹5,000 नगद एवं कप

चतुर्थ स्थान : सराईसेत – ₹5,000 नगदमुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के हाथों विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजन को सफल बनाने में कश्यप स्टार समिति एवं समस्त ग्रामवासी पेंड्री खुर्द का सराहनीय योगदान रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?