धनोरा में हनुमान प्रकटोत्सव आज, भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी

धनोरा में हनुमान प्रकटोत्सव आज, भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी

दुर्ग/धनोरा | 02 अप्रैल 2026 धनोरा स्थित बाबा दरबार पावन धाम में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हनुमान प्रकटोत्सव बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।दरबार के श्री लक्ष्मण बाबा जी ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर 3 बजे से महावीर उद्यान में खिचड़ी एवं हलुआ प्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे से आकर्षक झांकियों और बाजे-गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।शोभायात्रा दरबार में पूजा-अर्चना के बाद प्रारंभ होकर बजरंग पारा, बाजार चौक, मेन गली, शीतला पारा, कर्मा मंदिर, बमलई पारा होते हुए गोल्डन चौक से महावीर उद्यान पहुंचेगी।

वहां गदाधारी हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी।रात्रि 10 बजे से छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध धुर्रे बंजारी नाच पार्टी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा।इस आयोजन में दरबार से जुड़े अनेक प्रमुख सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल रहेंगे। बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम की जानकारी दरबार प्रतिनिधि चंद्रकांत कोसरे एवं कुंज लाल साहू ने दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?