*टीवी मुक्त 100 दिवसीय अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 186 लोगों का हुआ चेस्ट एक्स-रे
कवर्धा। टीवी मुक्त 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 9 अप्रैल 2026 को ग्राम मड़मड़ा एवं ग्राम छांटा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर माननीय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. के. तुर्रे के निर्देशानुसार एवं जिला नोडल अधिकारी (NTEP) डॉ. केशव ध्रुव तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अनुपमा तिवारी के निर्देशन में आयोजित किया गया।
वहीं बीएमओ डॉ. पुरुषोत्तम राजपूत के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित किया गया।शिविर के दौरान पोर्टेबल हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से कुल 186 हितग्राहियों का चेस्ट एक्स-रे किया गया, जिसमें 70 पुरुष एवं 116 महिलाएं शामिल रहीं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य टीबी (क्षय रोग) की समय पर पहचान कर उसका उपचार सुनिश्चित करना है।कार्यक्रम में बैजलपुर से सेक्टर सुपरवाइजर श्री सुनील बिश्नोई, सीएचओ मिस उर्मिला मौर्य, आरएसओ मड़मड़ा श्री दिनेश कुमार साहू, आरएचओ फीमेल श्रीमती नीति वर्मा, मितानिन दीदी एवं एसटीएस भूपेंद्र सर का सराहनीय योगदान रहा।
सभी के सामूहिक प्रयासों के कारण बड़ी संख्या में ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित हो सकी।स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं और शासन द्वारा उपलब्ध निःशुल्क सुविधाओं का लाभ उठाएं।
