डॉ. बेटी के विवाह का निमंत्रण देने प्रधानमंत्री से मिले स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

डॉ. बेटी के विवाह का निमंत्रण देने प्रधानमंत्री से मिले स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने अपनी सुपुत्री डॉ. कंचन जायसवाल के विवाह का निमंत्रण देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सपरिवार प्रधानमंत्री को विवाह का निमंत्रण पत्र सौंपा और बेटी के सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।प्रधानमंत्री ने जायसवाल परिवार का आत्मीय स्वागत करते हुए डॉ. कंचन को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर मंत्री जायसवाल अपनी पत्नी कांति जायसवाल, पुत्र उत्तम एवं अमित जायसवाल के साथ उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री के सहज और स्नेहपूर्ण व्यवहार से पूरा परिवार भावुक नजर आया।मुलाकात के बाद मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री का व्यक्तित्व अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का स्नेह और आशीर्वाद उनकी बेटी के लिए अनमोल है तथा उनका सरल और आत्मीय व्यवहार सदैव प्रभावित करता है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, डॉ. कंचन जायसवाल का विवाह इंदौर निवासी एक पायलट के साथ तय हुआ है। विवाह समारोह 26 अप्रैल को आयोजित होगा, जिसमें छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

दिल्ली प्रवास के दौरान मंत्री जायसवाल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर उन्हें विवाह समारोह में आमंत्रित करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?