रायपुर में भीषण सड़क हादसा: धान से भरा ट्रक कार पर पलटा, एक की मौत, दो गंभीर

रायपुर में भीषण सड़क हादसा: धान से भरा ट्रक कार पर पलटा, एक की मौत, दो गंभीर

राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। धान के बोरे से भरे ओवरलोडेड ट्रक के अचानक अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब कार सवार सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक संतुलन खो बैठा और कार के ऊपर पलट गया। ट्रक में बड़ी मात्रा में धान के बोरे भरे हुए थे, जिससे दुर्घटना और भयावह हो गई।

हादसे की जानकारी देते हुए विधानसभा थाना प्रभारी शिवेंद्र राजपूत ने बताया कि घटना देर रात की है और ट्रक ओवरलोड था। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिसके कारण ट्रक सड़क पर चल रही कार पर पलट गया।यह दुर्घटना Delhi Public School के सामने हुई, जिससे आसपास के क्षेत्र में देर रात तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हादसे के बाद यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया और घायलों को अस्पताल भेजा गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की भी बात कही जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?