मकान में घुसकर लाखों की चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग भेजे गए संप्रेक्षण गृह
दुर्ग, 27 फरवरी। दुर्ग पुलिस ने मकान में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक वयस्क आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालक-बालिका को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है। मामले में कुल 4 लाख 23 हजार 700 रुपये मूल्य के आभूषण एवं नगदी बरामद की गई है।
मकान की आलमारी से चोरी हुए थे आभूषणमिली जानकारी के अनुसार, थाना वैशाली नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रामनगर मुक्तिधाम निवासी स्वामी मंडावी (34) ने 22 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 दिसंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 के बीच अज्ञात आरोपी ने उनके मकान में घुसकर आलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 83/2026 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।भतीजी की संलिप्तता से खुला राजजांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर प्रार्थिया की भतीजी (विधि से संघर्षरत बालिका) से पूछताछ की गई। उसने चोरी करना स्वीकार करते हुए बताया कि चोरी किए गए आभूषण अपने मित्र रंजीत वर्मा को बेचने के लिए दिए थे।
इसके बाद पुलिस ने आरोपी रंजीत वर्मा (19), निवासी कृष्णा नगर, सुपेला को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने अन्य साथियों के माध्यम से आभूषण बेचने की बात स्वीकार की।आरोपी की निशानदेही पर बरामदगीपुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक सोने का नेकलेस, एक मंगलसूत्र और 3,700 रुपये नगद बरामद किए। बरामद सामान की कुल कीमत लगभग 4,23,700 रुपये आंकी गई है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।अन्य आरोपियों की तलाश जारीदोनों विधि से संघर्षरत बालक-बालिका को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
पुलिस अन्य संदेहियों की तलाश कर रही है तथा प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।पुलिस की अपीलदुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर में कीमती आभूषण और नगदी सुरक्षित स्थान पर रखें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि चोरी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
