होली ड्यूटी में दिखी मानवता: यातायात पुलिस और ट्रैफिक मितान ने युवती व दुर्घटना में घायल परिवार की की मदद

होली ड्यूटी में दिखी मानवता: यातायात पुलिस और ट्रैफिक मितान ने युवती व दुर्घटना में घायल परिवार की की मदद

दुर्ग। होली पर्व के दौरान शहर में सुरक्षित और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ यातायात पुलिस दुर्ग और ट्रैफिक मितान ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जरूरतमंद नागरिकों की मदद की। ड्यूटी के दौरान दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस और ट्रैफिक मितान ने त्वरित कार्रवाई कर लोगों को राहत पहुंचाई।यातायात पुलिस के अनुसार 5 मार्च को होली ड्यूटी के दौरान एक युवती सड़क किनारे भांग के नशे की हालत में गिरी हुई मिली।

पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसकी देखभाल की। कुछ समय बाद जब युवती की हालत सामान्य हुई तो उसके परिजनों से संपर्क कर उसे सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया।इसी तरह पावर हाउस से सुपेला मार्ग पर मजार के पास एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार परिवार घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक एक अज्ञात कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे परिवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

मौके पर मौजूद ट्रैफिक मितान गिवेंद्र मिश्रा (निवासी सुपेला) ने तुरंत यातायात पुलिस को सूचना दी और पुलिस के सहयोग से घायलों को पुलिस वाहन के माध्यम से शासकीय अस्पताल सुपेला पहुंचाया गया, जहां उन्हें समय पर उपचार मिल सका।इस दौरान ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारियों और ट्रैफिक मितान गिवेंद्र मिश्रा की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की जा रही है।

दुर्ग पुलिस की अपील:दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए आगे आएं और यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?