कवर्धा वनमंडल में आईएफएस प्रोबेशनर्स का प्रशिक्षण भ्रमण, मृदा-जल संरक्षण और वाटरशेड प्रबंधन पर लिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

कवर्धा वनमंडल में आईएफएस प्रोबेशनर्स का प्रशिक्षण भ्रमण, मृदा-जल संरक्षण और वाटरशेड प्रबंधन पर लिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

:कवर्धा। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून के वर्ष 2025-27 बैच के 33 भारतीय वन सेवा (IFS) प्रोबेशनर्स अधिकारियों का छत्तीसगढ़ राज्य वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अंतर्गत कवर्धा वनमंडल में “Soil & Water Conservation Measures and Watershed Management Exercise” विषय पर 11 से 12 मार्च 2026 तक दो दिवसीय प्रशिक्षण भ्रमण आयोजित किया गया है।प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी प्रोबेशनर्स अधिकारियों को चिन्हांकित चार नालों के अध्ययन के लिए अलग-अलग चार समूहों में विभाजित किया गया है।

प्रत्येक समूह अपने-अपने नाले के आधार पर प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए पी.पी.आर. (Preliminary Project Report) और डी.पी.आर. (Detailed Project Report) तैयार करेगा।प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए एन.आर.एम. इंजीनियर तथा कवर्धा वनमंडल के तकनीकी सहायकों सहित समूहवार अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। कवर्धा वनमंडल के सभागार में वनमंडलाधिकारी अजीता लॉगजम निखिल अग्रवाल, एन.आर.एम. इंजीनियर नवनीत नायक, जीआईएस एक्सपर्ट (कैम्पा), सभी उपवनमंडलाधिकारी तथा भोरमदेव अभ्यारण्य के अधीक्षक की उपस्थिति में 33 प्रोबेशनर्स अधिकारियों का परिचय सत्र आयोजित किया गया।

इसके बाद अधिकारियों को “Soil & Water Conservation Measures and Watershed Management Exercise” विषय पर गूगल अर्थ और क्यूजीआईएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से प्रोजेक्ट तैयार करने की तकनीकी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के पश्चात अधिकारियों ने निर्धारित समूहों के अनुसार चयनित नालों में जाकर स्थल निरीक्षण एवं ग्राउंड ट्रूथिंग की।

प्रशिक्षण के दूसरे दिन पुनः क्षेत्रीय भ्रमण कर अधिकारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा सभी प्रोबेशनर्स अधिकारियों द्वारा पी.पी.आर. और डी.पी.आर. तैयार किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?