छत्तीसगढ़ में अफीम की अवैध खेती का सिलसिला जारी, एक के बाद एक अब तीसरा मामला सामने

🔹बलरामपुर में अवैध अफीम की खेती का बड़ा खुलासा, कुसमी के बाद अब तुर्रीपानी में मिली खेती

🔹रातभर खेत की सुरक्षा में तैनात रही पुलिस, प्रशासन में मचा हड़कंप

बलरामपुर। जिले में अवैध अफीम की खेती के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पहले कुसमी क्षेत्र के ग्राम पंचायत त्रिपुरी/सरनाटोली में अफीम की खेती का मामला उजागर हुआ था, वहीं अब कुसमी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत खजुरी के तुर्रीपानी गांव में भी बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध खेती मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी-छिपे अफीम की खेती किए जाने की सूचना प्रशासन तक पहुंची थी। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई, जिसमें तुर्रीपानी गांव में भी अफीम की खेती होने की पुष्टि हुई।

लगातार दूसरे मामले के सामने आने से प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।बताया जा रहा है कि जंगल और दूरस्थ इलाकों का फायदा उठाकर कुछ लोग लंबे समय से इस तरह की अवैध गतिविधियों में लगे हुए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए करौंधा थाना प्रभारी अमर कोमरे अपनी टीम के साथ रातभर मौके पर मौजूद रहकर अफीम की फसल की सुरक्षा में जुटे रहे।अब प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद जिले में अवैध अफीम की खेती पर सख्त कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?