अवैध अफीम खेती विवाद: भाजपा ने किसान मोर्चा नेता विनायक ताम्रकार को पार्टी से किया निलंबित, भूपेश बघेल बोले – विधानसभा में उठेगा मुद्दा

अवैध अफीम खेती विवाद: भाजपा ने किसान मोर्चा नेता विनायक ताम्रकार को पार्टी से किया निलंबित, भूपेश बघेल बोले – विधानसभा में उठेगा मुद्दा

दुर्ग/छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम खेती का मामला अब बड़ा राजनीतिक विवाद बन गया है। दुर्ग जिले में सामने आए इस मामले के बाद भारतीय जनता पार्टी ने अपने किसान मोर्चा के नेता विनायक ताम्रकार को पार्टी से निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि दुर्ग क्षेत्र में मक्का के खेतों के बीच लगभग 5–6 एकड़ में अफीम (पोस्त) की अवैध खेती पकड़ी गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी निलंबन आदेश (पत्र क्रमांक 2638) में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर विनायक ताम्रकार को प्रदेश संयोजक, राइस मिल प्रसंस्करण प्रकोष्ठ, किसान मोर्चा पद से हटाते हुए तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। आदेश में कहा गया है कि उनके आचरण से पार्टी की छवि धूमिल हुई है और यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।इधर, इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक तरफ नशे के खिलाफ बड़ी-बड़ी बातें करती है, लेकिन उनके ही नेता अफीम की खेती में शामिल पाए जा रहे हैं।

बघेल ने सवाल उठाया कि इतने दिनों तक यह मामला सामने क्यों नहीं आया और इसकी पूरी जांच होनी चाहिए।भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि यह मामला केवल एक व्यक्ति का नहीं है, बल्कि इससे भाजपा की नशा विरोधी छवि पर सवाल उठता है। उन्होंने चेतावनी दी कि आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को स्थगन प्रस्ताव के जरिए उठाया जाएगा और पूरे मामले की जांच की मांग की जाएगी।

उधर पुलिस ने अफीम की अवैध खेती को नष्ट करते हुए NDPS Act के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कानून के तहत दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की सजा का प्रावधान है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?