कबीरधाम कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की महत्वपूर्ण बैठक 29 नवंबर को

कबीरधाम कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की महत्वपूर्ण बैठक 29 नवंबर को

कबीरधाम।कबीरधाम जिले के सभी कर्मचारी संगठन पदाधिकारियों के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है। जिले के अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन की जिला इकाई एवं विकासखंड इकाई का विस्तार किए जाने के साथ-साथ आगामी कलम बंद–काम बंद हड़ताल (दिनांक 22 से 24 दिसंबर 2025) के संबंध में विस्तृत चर्चा की जाएगी।इस संदर्भ में 29 नवंबर 2025, दिन शनिवार, दोपहर 2:00 बजे कर्मचारी भवन, कबीरधाम में बैठक आयोजित की गई है।

फेडरेशन के जिला संयोजक अर्जुन चंद्रवंशी ने सभी जिला शाखा अध्यक्षों एवं तहसील अध्यक्षों से विनम्र आग्रह किया है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर चर्चा को सफल बनाएं।उन्होंने कहा कि यह बैठक संगठन के भविष्य के निर्णयों और जिलेभर के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी पदाधिकारी अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?