रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत, इंग्लैंड को 7 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

रोमांचक मुकाबले में भारत की जीत, इंग्लैंड को 7 रन से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

मुंबई / टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए England को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 253 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए अंत तक संघर्ष करती रही और 246 रन पर उनकी पारी समाप्त हुए और भारतीय टीम ने 7 रन से मैच जीत लिया ।

मैच के आखिरी ओवरों में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार नियंत्रण दिखाया खास कर जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या ने बेहतरीन गेंदबाजी की और इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। इसी दबाव के चलते इंग्लैंड की टीम निर्धारित ओवरों में लक्ष्य से 7 रन पीछे रह गई और भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।इस जीत के साथ भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जहां उसका सामना मजबूत टीम New Zealand से होगा।

अब क्रिकेट प्रेमियों की नजरें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां टीम इंडिया खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?