छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज के अध्यक्ष बने ईश्वरी मानस वार्षिक महासभा में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से हुआ निर्वाचन, नई टीम को मिली जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा रविवार को रायपुर में उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। महासभा के दौरान समाज के नए पदाधिकारियों के निर्वाचन के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत चुनाव संपन्न कराया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजजनों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।चुनाव परिणामों के अनुसार धमधा राज के श्री ईश्वरी मानस को अध्यक्ष पद पर निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं दुर्ग राज के श्री संजय बनवासी सचिव पद के लिए चुने गए तथा महासमुंद राज के श्री मिथलेश बोयर को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
चुनाव प्रक्रिया में समाज के सभी वर्गों की व्यापक सहभागिता देखने को मिली। मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान कर संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई।नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को समाजजनों ने शुभकामनाएं देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। वरिष्ठजनों ने नई टीम से समाजहित में निष्ठा, पारदर्शिता और विकासोन्मुख कार्य करने की अपेक्षा जताई।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी समाज को संगठित रखते हुए संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी।
