जिले में कानून व्यवस्था व महाशिवरात्रि-होली की तैयारियों को लेकर प्रशासन-पुलिस की संयुक्त बैठक

जिले में कानून व्यवस्था व महाशिवरात्रि-होली की तैयारियों को लेकर प्रशासन-पुलिस की संयुक्त बैठक

:कामठी मंदिर में शिवरात्रि के दौरान संभावित विवाद पर विशेष समीक्षा, संवेदनशील क्षेत्र घोषित कर बनाई गई विशेष सुरक्षा योजना

कवर्धा। जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति, आगामी होली एवं महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों, संभावित आंदोलन-धरना प्रदर्शन, यातायात प्रबंधन तथा परीक्षाओं के दौरान ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर आज 13 फरवरी 2026 को जिला कार्यालय सभाकक्ष में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।बैठक में कलेक्टर गोपाल वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार पटेल, एडीएम विनय पोयाम, एसडीएम पंडरिया संदीप ठाकुर, एसडीएम कवर्धा चेतन साहू, एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक, डीएसपी अंजू कुमारी, डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर, डीएसपी आशीष शुक्ला, थाना प्रभारी योगेश कश्यप, तहसीलदार परमेश्वर मांडवी सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

कामठी मंदिर रहेगा विशेष निगरानी में बैठक में ग्राम कामठी स्थित कामठी मंदिर में महाशिवरात्रि के दौरान पूर्व वर्षों में उत्पन्न विवादों की पृष्ठभूमि और वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि शिवरात्रि के अवसर पर अत्यधिक भीड़, धार्मिक अनुष्ठानों के समय-क्रम और व्यवस्थापन संबंधी मुद्दों के कारण तनाव की स्थिति बनने की आशंका रहती है।कलेक्टर गोपाल वर्मा ने निर्देश दिए कि महाशिवरात्रि के पूर्व दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत, मंदिर समिति एवं प्रबुद्ध नागरिकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित कर स्पष्ट व्यवस्था तय की जाए, ताकि पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

विशेष सुरक्षा योजना लागूपुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने कामठी मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र को संवेदनशील श्रेणी में रखते हुए विशेष सुरक्षा योजना लागू करने के निर्देश दिए।पर्याप्त पुलिस बल की तैनातीसतत पैदल गश्तसीसीटीवी एवं आवश्यकता अनुसार ड्रोन निगरानीबैरिकेडिंग व सुव्यवस्थित प्रवेश-निकास व्यवस्थामहिला एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए पृथक कतार व्यवस्थाउन्होंने स्पष्ट किया कि अफवाह फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने या कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। शांति भंग करने की आशंका वाले व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

यातायात व ध्वनि नियंत्रण पर विशेष ध्यानमंदिर मार्ग पर विशेष डायवर्जन प्लान, पार्किंग स्थलों का चिन्हांकन और ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी।साथ ही परीक्षा अवधि को देखते हुए ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं डीजे संचालन पर निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने नागरिकों से की अपील कलेक्टर गोपाल वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रशासन एवं पुलिस पूर्ण समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। महाशिवरात्रि एवं होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?