कहार भोई समाज ने महिला दिवस पर किया वरिष्ठ समाजजनों का सम्मान

होली मिलन में खूब उड़ा रंग, गुलाल

■ कहार भोई समाज ने महिला दिवस पर किया वरिष्ठ समाजजनों का सम्मान

होली मिलन पर छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज धमतरी राज ने वरिष्ठ महिला और पुरुष सदस्यों का सम्मान किया। इस दौरान जमकर रंग गुलाल उड़े। नाचें और साउंड सिस्टम पर बज रहे होली के गानों पर समाजजन खूब थिरके।रंग पंचमी के अवसर पर रविवार को अंबेडकर वार्ड स्थित कमल विहार कुर्मी भवन में छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज धमतरी राज ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भी कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें श्री शक्ति पुंज महिला समिति का भरपूर सहयोग रहा।

दोपहर करीब 1 बजे समाजजनों ने कुल देवी मां कन्हाई परसेवरी की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर जगदीश रामू रोहरा थे। अध्यक्षता नगर निगम सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन ने की।निगम सभापति श्रीमती कौशल्या देवांगन ने की।*इनका हुआ सम्मान*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में समाज की वरिष्ठ महिलाओं और पुरुषों का सम्मान किया गया जिनमें सुमित्रा बनवासी, सुशीला चन्द्राकर, शांताबाई कुशवाहा, पूनम गजभिए, बसंती कौशल, शीला गौतम, अनीता बनवासी, मुनकी गौतम, लल्ला गौतम, गोपाल बनवासी, राजमति लाल कौशल, महेंद्र, मोहन ध्रुवकुट, अरुण चौधरी, पंकज नायक, सविता चौधरी, शुभचंद्र, बसंत औसर, राजेंद्र औसर, भोलाराम बघेल, वासुदेव नायक, दुर्गेश कहार, ऋषि, आनामिका चौधरी, सीता गौतम, उर्वशी , शशि औसर, सीता गौतम,कविता बनवासी शामिल हैं।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों श्री ईश्वरी मानस (अध्यक्ष), श्री संजय बनवासी (सचिव) तथा श्री मिथलेश औसर (कोषाध्यक्ष)* सहित समाज में *नवरत्न परिवार* के नाम से सम्मानित श्री प्रीत लाल यमराज, श्री पंकज नायक, श्री सतीश चौधरी, श्री राजेन्द्र औसर, श्री बसंत औसर, श्री मोतीलाल गौतम, श्री नागेन्द्र नायक, श्री शत्रुघ्न केसरी तथा श्री ईश्वरी मानस को शाल और श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया।अतिथि पोस्ट ऑफिस वार्ड पार्षद श्रीमती चंद्रमणि साहू और अंबेडकर वार्ड पार्षद कुलश सोनी थे।

कार्यक्रम में समाजजनों ने एक दूसरे पर जमकर रंग गुलाल उड़ाए। भोजन के बाद उत्साह और बढ़ गया, जहां पर समाजजनों ने होलियाना गीतों में जमकर डांस किया। इस दौरान समाज के अध्यक्ष नितिन बनवासी, सचिव, चंद्रहास कोषाध्यक्ष आनंद गौतम, प्रकाश नागवंशी, सरफर कश्यप, सीमा चौबे, अनीता सेनी, ईश्वर मानिक, संजय बनवारी, मिथिलेश बोयर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री वीरेन्द्र कश्यप ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?