गुरुदेव खरतरगच्छाधी पति आचार्य भगवंत श्री जिनमणि प्रभ सुरीश्वर जी के 66वें अवतरण दिवस पर दुर्ग में भव्य आयोजन

गुरुदेव के 66वें अवतरण दिवस पर दुर्ग में भव्य आयोजन शहर में आज धार्मिक आस्था और सेवा भाव का प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। गुरुदेव खरतरगच्छाधी पति आचार्य भगवंत श्री जिनमणि प्रभ सुरीश्वर जी के 66वें अवतरण दिवस के पावन अवसर पर विविध सेवा एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।

छातागढ़ स्थित गौशाला में गायों को चारा एवं रोटी का वितरण कर जीवदया का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

दुर्ग के पुराना बस स्टैंड में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने सहभागिता निभाई ।यह संपूर्ण आयोजन अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद एवं अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद, दुर्ग के तत्वावधान में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, गुरुभक्तों एवं युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

पूरे वातावरण में श्रद्धा, सेवा और उल्लास की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?