नदी संरक्षण के लिए खारुन अध्ययन यात्रा का शुभारंभ, महादेव घाट पर स्वच्छता अभियान

नदी संरक्षण के लिए खारुन अध्ययन यात्रा का शुभारंभ, महादेव घाट पर स्वच्छता अभियान

रायपुर / नदियों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से International Day of Action for Rivers के अवसर पर विकासार्थ विद्यार्थी, छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा खारुन नदी अध्ययन यात्रा का शुभारंभ रायपुर के महादेव घाट से किया गया। इस अवसर पर नदी संरक्षण के लिए स्वच्छता और जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे खारुन नदी तट पर स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इस दौरान प्रतिभागियों को नदियों के महत्व, उनके संरक्षण की आवश्यकता और वर्तमान समय में नदियों के सामने मौजूद चुनौतियों के बारे में जानकारी दी गई।

विकासार्थ विद्यार्थी के राष्ट्रीय सह-संयोजक इंदीवर शुक्ला ने बताया कि इस अध्ययन यात्रा के माध्यम से खारुन नदी की वर्तमान स्थिति का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नदी में बढ़ते प्रदूषण, जल स्रोतों की स्थिति, आसपास के पर्यावरणीय प्रभाव और स्थानीय समुदाय की भूमिका का भी अध्ययन किया जाएगा।उन्होंने बताया कि इस अध्ययन के आधार पर भविष्य में नदी संरक्षण के लिए ठोस सुझाव तैयार किए जाएंगे और व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा।वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, छत्तीसगढ़ के प्रदेश सह मंत्री प्रथम राव फूटाने ने कहा कि इस अध्ययन यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं और समाज को नदियों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना है।

यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर संवाद, निरीक्षण और जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।कार्यक्रम में रवि गुप्ता, शिवम गोयल, योगांत वर्मा, सक्षम पाठक और कुणिका खोडियार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?