खुर्सीपार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.778 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग।नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना खुर्सीपार पुलिस ने अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा की बिक्री कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में गांजा, दुपहिया वाहन एवं नगद राशि जप्त की है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 जनवरी 2026 को थाना खुर्सीपार पुलिस टीम भ्रमण एवं अपराध पतासाजी में लगी हुई थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि देवकर बस्ती चौड़ी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा की बिक्री कर रहा है। सूचना की तस्दीक उपरांत पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम दीपक देवकर बताया और अवैध रूप से गांजा विक्रय करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग के थैले में रखा 01 किलो 778 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 85 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके साथ ही गांजा बिक्री में प्रयुक्त नीले रंग की एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 07 BV 1605 (अनुमानित कीमत 25 हजार रुपये) एवं 1,500 रुपये नगद भी जप्त किए गए।
इस मामले में थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 49/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक सुंदर राजपूत, सहायक उप निरीक्षक तुलसी विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक आनंद तिवारी, प्रधान आरक्षक सुमन सिंह, आरक्षक बुजमोहन सिंह एवं आरक्षक शैलेष यादव की सराहनीय भूमिका रही।दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे से दूर रहें और नशे से जुड़ी किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी
