कोनी पुलिस व आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 6 हजार लीटर महुआ लोहान नष्ट

बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद टीम ने ग्राम घुटकू के स्टेशन पारा इलाके में दबिश देकर करीब 6 हजार लीटर महुआ लोहान बरामद किया है।विस्तार:मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कच्ची महुआ शराब तैयार कर उसकी अवैध बिक्री की जा रही थी।

सूचना के आधार पर कोनी पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम घुटकू के स्टेशन पारा में छापेमार कार्रवाई की। जांच के दौरान जमीन के अंदर गड्ढों में छिपाकर रखे गए जेरिकेन से भारी मात्रा में महुआ लोहान बरामद हुआ।कार्रवाई के दौरान टीम ने लगभग 6 हजार लीटर महुआ लोहान जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि शराब कारोबारियों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए महुआ लोहान को जमीन के नीचे गड्ढों में छिपाकर रखा था।

फिलहाल पुलिस और आबकारी विभाग अवैध शराब कारोबार से जुड़े आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?