कुम्हारी पुलिस की त्वरित कार्रवाई : भेड़ और नगदी की झपटमारी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
दुर्ग। थाना कुम्हारी क्षेत्र में भेड़ एवं नगदी की झपटमारी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी की गई भेड़ और घटना में प्रयुक्त स्कूटी वाहन भी जप्त कर लिया है।22 फरवरी को हुई थी घटनापुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 फरवरी 2026 को प्रार्थी मोहम्मद अशरफ उर्फ सुल्तान कुरैशी, निवासी अहिवारा ने थाना कुम्हारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि वे ग्राम अकोला कपासबाड़ी से एक भेड़ खरीदकर मोटरसाइकिल से वापस घर लौट रहे थे। शाम करीब 6:15 बजे केडिया नाला के आगे पंचदेवरी तिराहा कच्चे मार्ग पर काले रंग की स्कूटी में सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उनका पीछा कर झपटमारी करते हुए एक भेड़ और ₹5,000 नगद लूटकर फरार हो गए।सीसीटीवी और मुखबिर सूचना से खुलासारिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने झपटमारी से संबंधित प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
इस दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन, तकनीकी साक्ष्य, संदिग्धों से पूछताछ और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उनके कब्जे से झपटमारी की गई भेड़ और स्कूटी वाहन जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी पुलिस ने मामले में
▪️ राजू बेलदार (23 वर्ष), निवासी बेलदारपारा, कुम्हारी
▪️ राकेश सोरी (23 वर्ष), निवासी रामनगर, कुम्हारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।संयुक्त टीम की रही अहम भूमिका इस कार्रवाई में थाना कुम्हारी पुलिस एवं ACCU की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को कम समय में पकड़ लिया गया।पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अपरिचित व्यक्तियों से सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
