26 मिनट में जिंदगी की रफ्तार: दुर्ग पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, गंभीर मरीज को समय पर मिला इलाज

26 मिनट में जिंदगी की रफ्तार: दुर्ग पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर, गंभीर मरीज को समय पर मिला इलाज

दुर्ग। मानवता और तत्परता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश करते हुए यातायात पुलिस दुर्ग ने एक गंभीर मरीज को त्वरित उपचार दिलाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर महज 26 मिनट में रायपुर पहुंचाया।जानकारी के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को सुपेला भिलाई स्थित B.M. शाह हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज की हालत अत्यंत नाजुक हो गई थी। चिकित्सकों ने उसे उन्नत इलाज के लिए रायपुर के सुयश हॉस्पिटल रेफर किया। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस दुर्ग ने तुरंत एक समन्वित कार्ययोजना बनाकर ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया।

कुम्हारी ब्रिज पर डायवर्सन जैसी चुनौती के बावजूद पुलिस ने एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए पूरे मार्ग को निर्बाध बनाया। प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती कर यातायात को प्रभावी रूप से डायवर्ट किया गया, जिससे एम्बुलेंस बिना किसी बाधा के तेजी से रायपुर पहुंच सकी।पुलिस की मुस्तैदी और बेहतर ट्रैफिक मैनेजमेंट के चलते एम्बुलेंस ने तय दूरी केवल 26 मिनट में पूरी की, जहां मरीज का इलाज जारी है।सराहनीय पहलइस पूरी कार्यवाही में यातायात पुलिस दुर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने समन्वय, सतर्कता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अहम भूमिका निभाई, जिसकी सराहना की जा रही है।

दुर्ग पुलिस की अपीलदुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि आपातकालीन स्थिति में ग्रीन कॉरिडोर के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और एम्बुलेंस को प्राथमिकता दें, ताकि जरूरतमंदों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?