हाफ बिजली बिल योजना के तहत दायरा सिर्फ 200 यूनिट तक करना ऊंट के मुंह में जीरा के सामान
आज बिजली आफिस पटेल चौक दुर्ग के सामने किया ऊंट को जीरा खिला कर कांग्रेस के द्वारा प्रदर्शन.
.खबर आपको दुर्ग छत्तीसगढ़ से बता रहे हैं जहां वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा लाखो उपभोक्ताओं के जेब का परवाह न करते हुवे उक्त 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना में कटौती करते हुवे सिर्फ 100 यूनिट बिजली में ही हाफ बिजली प्रदान करने का निर्णय ले लिया गया ।
इसके विरोध में आज कांग्रेस द्वारा दुर्ग जिला मुख्यालय पटेल चौक में प्रदर्शन किया गया उन्होंने प्रदर्शन का एक अनोखा तरीका अपनाया आज जिसमें ऊंट को जरा खिलाकर यह प्रदर्शन किया गया ।
कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार सदैव से ही आम जनता को बेवकूफ बनाने के नए-नए तरीके अपना रही है एक बार फिर उन्होंने आम जनता को बेवकूफ बनाया है हम इसका सिरे से विरोध करते हैं साथ ही उन्होंने बिहार में भाजपा सरकार की जीत के संबंध में भी कटाक्ष करते हुए कहा कि यह जीत सिर्फ एवीएम का खेल हुआ व वोट चोरी का है ।
वहीं कांग्रेस के आयुब खान कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य जहां कोयले की भरपूर मात्रा है यहां दूसरे राज्यों से सस्ती बिजली दर होनी चाहिए वही मोदी सरकार अदानी को लाभ पहुंचाने के लिए सोलर पैनल के माध्यम से उसे लाभ पहुंचाने की कोशिश कर रही है।
