कुम्हारी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 1.700 किलो गांजा व नगदी के साथ आरोपी गिरफ्तार

कुम्हारी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 1.700 किलो गांजा व नगदी के साथ आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुम्हारी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 1.700 किलोग्राम गांजा और नगद 12,500 रुपये के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 97,500 रुपये बताई जा रही है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 13 अप्रैल 2026 को सूचना मिली थी कि कुम्हारी क्षेत्र के गौठान के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 1.700 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 85,000 रुपये है, और बिक्री से प्राप्त 12,500 रुपये नगद बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान बीर देवार (21 वर्ष), निवासी देवार मोहल्ला, कुम्हारी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह गांजा बेचकर अवैध रूप से आर्थिक लाभ कमा रहा था।

इस कार्रवाई में थाना कुम्हारी पुलिस स्टाफ की त्वरित और प्रभावी भूमिका रही।दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अवैध कारोबार पर सख्ती से रोक लगाई जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?