ग्राम घोरारी में अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, 90 बोरी लहान नष्ट
थाना रानीतराई अंतर्गत ग्राम घोरारी में अवैध महुआ शराब निर्माण की लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर आज दिनांक 19 नवंबर 2025 को रानीतराई पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव में रेड मारा।
अभियान के दौरान बंधवा तालाब में डुबाई गई करीब 90 बोरी महुआ लहान बरामद की गई, जिसे मौके पर ही नष्ट किया गया।टीम ने आसपास के क्षेत्रों में भी तलाशी अभियान चलाया और अवैध रूप से शराब बनाने के अड्डों पर सख्ती से कार्रवाई की।
अधिकारियों ने बताया कि अवैध कच्ची शराब के खिलाफ यह संयुक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि गांवों में ऐसे अवैध कारोबार को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।
