गरियाबंद में अश्लील नृत्य कार्यक्रम पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, डिप्टी कलेक्टर निलंबित

गरियाबंद में अश्लील नृत्य कार्यक्रम पर बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई, डिप्टी कलेक्टर निलंबित

गरियाबंद।जिले में आयोजित अश्लील नृत्य कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मामले में डिप्टी कलेक्टर तुलसीदास मरकाम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 से 10 जनवरी 2026 के बीच आयोजित एक ओपेरा कार्यक्रम में नियमों के विरुद्ध अश्लील नृत्य की अनुमति दी गई थी।

आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारी स्वयं भी मौके पर मौजूद थे। कार्यक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया।जांच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि कार्यक्रम की अनुमति देते समय निर्धारित नियमों का उल्लंघन किया गया तथा कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरती गई। इसके बाद डिप्टी कलेक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, लेकिन उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब असंतोषजनक पाया गया।

जांच रिपोर्ट के आधार पर आयुक्त, रायपुर संभाग ने निलंबन का आदेश जारी करते हुए निलंबन अवधि में डिप्टी कलेक्टर तुलसीदास मरकाम का मुख्यालय बलौदाबाजार-भाटापारा निर्धारित किया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

प्रशासन की इस कार्रवाई को सार्वजनिक मर्यादा एवं प्रशासनिक अनुशासन बनाए रखने की दिशा में एक सख्त कदम माना जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?