दुर्ग निगम की एमआईसी बैठक में विकास की बड़ी सौगातें; डामरीकरण, पाइपलाइन विस्तार और सुरक्षा सुधार को हरी झंडी

दुर्ग निगम की एमआईसी बैठक में विकास की बड़ी सौगातें; डामरीकरण, पाइपलाइन विस्तार और सुरक्षा सुधार को हरी झंडी

दुर्ग/14 नवंबर। नगर पालिक निगम दुर्ग की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की अहम बैठक महापौर श्रीमती अलका बाघमार की अध्यक्षता में, आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं सभी एमआईसी सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में कुल 6 महत्वपूर्ण एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई और कई विकास कार्यों को मंजूरी दी गई।

वार्ड 29 में डामरीकरण को मंजूरी लोक कर्म विभाग तथा 15वें वित्त आयोग मद के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 29 हॉस्पिटल वार्ड एवं बस स्टैंड क्षेत्र में डामरीकरण कार्य के प्रस्ताव को एमआईसी ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। पं. रविशंकर स्टेडियम का इंडोर बैडमिंटन कोर्ट उद्धेश्य विभाग को हस्तांतरित डीएमएफ मद से निर्मित इंडोर बैडमिंटन कोर्ट को उपयोग हेतु संबंधित विभाग को सौंपने के प्रस्ताव पर सहमति बनते हुए एमआईसी ने इसे औपचारिक रूप से हस्तांतरित करने का निर्णय लिया।

वार्ड 44 में पेयजल समस्या का स्थायी समाधान लगातार मिल रही पेयजल शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वार्ड 44 में कार्य स्थल में बदलाव कर नई पाइपलाइन विस्तार योजना को मंजूरी दी गई।बघेरा–गया नगर पाइपलाइन विस्तार को भी स्वीकृति 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत बघेरा से गया नगर तक निगम पाइपलाइन विस्तार प्रस्ताव को बैठक में हरी झंडी दी गई।

महापौर का सख्त निर्देश: शहर की जल सुरक्षा को मिलेगी ‘फुलप्रूफ सुरक्षा’बैठक के दौरान महापौर अलका बाघमार ने जल संरचनाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

पानी टंकियों के लिए आधुनिक सुरक्षा प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश

नल घर फिल्टर प्लांट में एक सप्ताह के भीतर सुरक्षा सुधार परिसर की बाउंड्रीवाल सभी कमरों में मजबूत दरवाजे खिड़कियों पर जालियां संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर महापौर ने नल घर फिल्टर प्लांट में पूर्व में हुई दुर्घटनाओं पर कड़ी नाराज़गी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के संकेत दिए और स्पष्ट किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।-

बैठक में उपस्थित एमआईसी सदस्य—नरेंद्र बंजारे, देवनारायण चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, काशीराम कोसरे, मनीष साहू, लीलाधर पाल, शशि साहू, हर्षिका संभव जैन उपायुक्त—मोहेन्द्र साहू

अभियंता/अधिकारी—गिरीश दीवान, विनीता वर्मा, आर.के. जैन, भवन अधिकारी प्रकाशचंद थावनी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?