दंतेवाड़ा के जंगलों में बड़ी मुठभेड़: दो इनामी एरिया कमेटी सदस्य ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

दंतेवाड़ा के जंगलों में बड़ी मुठभेड़: दो इनामी एरिया कमेटी सदस्य ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद:

दंतेवाड़ा छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जैगुर–डोडुम के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और सशस्त्र माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5-5 लाख रुपये के दो इनामी एरिया कमेटी सदस्य (ACM) को मार गिराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह संयुक्त अभियान जिला रिजर्व गार्ड (DRG), बस्तर फाइटर्स, STF, CoBRA और Central Reserve Police Force की टीमों द्वारा चलाया गया। भैरमगढ़ एरिया कमेटी के सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था।सर्च अभियान के दौरान जंगल में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से चली मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए।

मारे गए माओवादियों की पहचान हिचामी मडडा और मनकी पोडियम के रूप में हुई है, दोनों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम घोषित था।मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने 01 SLR, 01 INSAS राइफल और 01 12 बोर बंदूक, 55 राउंड कारतूस, मैग्जीन, 02 हैंड ग्रेनेड और 02 देशी ग्रेनेड सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इसके अलावा डेटोनेटर, स्कैनर बैटरी, दवाइयां और अन्य नक्सली सामग्री भी जब्त की गई है।फिलहाल इलाके में सघन सर्चिंग जारी है और सुरक्षा एजेंसियां अन्य नक्सलियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

अधिकारियों ने इसे नक्सल अभियान के तहत बड़ी सफलता बताया है और कहा है कि क्षेत्र में आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?