दुर्ग जिला शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल
रायपुर/दुर्ग, 12 सितम्बर।स्कूल शिक्षा विभाग ने दुर्ग जिले में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव किए हैं। विभागीय आदेश के तहत आर.एल. ठाकुर को दुर्ग का नया संयुक्त संचालक बनाया गया है।सूत्रों के अनुसार, संयुक्त संचालक हेमंत उपाध्याय को दुर्ग से हटाकर बस्तर का प्रभारी संयुक्त संचालक नियुक्त किया गया है।
वहीं, हिमांशु को रायपुर का जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।इस फेरबदल को शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के कार्यकाल की पहली बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि हेमंत उपाध्याय के सरगुजा कार्यकाल में अनियमितताओं और वर्तमान पद पर अनुशासनहीनता के चलते विभाग ने कठोर निर्णय लिया।
मुख्य बदलाव एक नज़र में :
आर.एल. ठाकुर – नए संयुक्त संचालक,
दुर्ग हिमांशु – जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर
हेमंत उपाध्याय – बस्तर प्रभारी संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग के इस फेरबदल से दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा जिलों में प्रशासनिक समीकरण बदल गए हैं।