31 मार्च आखिरी मौका: बकाया कर जमा करें, वरना 1 अप्रैल से होगी सख्त कार्रवाई
नगर पालिक निगम दुर्ग ने बकाया करदाताओं के खिलाफ सख्ती तेज कर दी है। निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशों के बाद राजस्व विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में है और लंबे समय से कर नहीं चुकाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन होने के कारण करदाताओं को अंतिम अवसर दिया जा रहा है। इस दिन भी टैक्स काउंटर खुले रहेंगे, ताकि सभी बकायादार अपनी लंबित राशि जमा कर सकें।
1 अप्रैल से कड़ी कार्रवाई तयनिगम ने चेतावनी दी है कि 31 मार्च के बाद यदि बकाया कर जमा नहीं किया गया, तो 1 अप्रैल से सख्त कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इसके तहत—नल कनेक्शन काटे जाएंगेसंपत्तियों को सील किया जाएगाअन्य दंडात्मक कदम भी उठाए जाएंगेनिगम अमला इसके लिए पूरी तरह तैयार है और अब किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।ऑनलाइन भी कर सकते हैं भुगतानकरदाता घर बैठे भी अपना टैक्स ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इसके लिए निगम की वेबसाइट पर जाकर भुगतान की सुविधा उपलब्ध है।
निगम की अपीलनगर निगम ने सभी छोटे-बड़े करदाताओं से अपील की है कि वे 31 मार्च शाम तक अपना बकाया कर जमा कर दें, अन्यथा आगे की कार्रवाई के लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
