नगर निगम मुख्यालय में गरिमामय ढंग से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस महापौर अलका बाघमार ने किया ध्वजारोहण

महापौर अलका बाघमार ने किया ध्वजारोहण, संविधान निर्माताओं व शहीदों को किया नमन

दुर्ग | 26 जनवरी।नगर पालिक निगम दुर्ग मुख्यालय में 77वां गणतंत्र दिवस अत्यंत गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा एवं आयुक्त सुमित अग्रवाल ने भारत माता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। समारोह का शुभारंभ सामूहिक राष्ट्रगान के साथ किया गया।महापौर अलका बाघमार ने सभापति श्याम शर्मा, आयुक्त सुमित अग्रवाल सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इसके पश्चात उन्होंने नगरवासियों के नाम संदेश का वाचन करते हुए 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में महापौर अलका बाघमार ने कहा कि गणतंत्र दिवस हम सभी के लिए गर्व और आत्ममंथन का दिन है। यह स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान एवं संविधान निर्माताओं के अथक प्रयासों का परिणाम है कि भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक राष्ट्र है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद जवानों को शत-शत नमन किया। संविधान लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव : सभापति श्याम शर्मा सभापति श्याम शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारत का संविधान लोकतंत्र की सबसे सशक्त नींव है।

स्वतंत्रता के बाद कई देशों में लोकतांत्रिक व्यवस्था असफल रही, लेकिन भारत अपने मजबूत संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के कारण निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को महापौर, सभापति एवं आयुक्त द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार, आयुक्त सुमित अग्रवाल, सभापति श्याम शर्मा सहित एमआईसी सदस्य लीना दिनेश देवांगन, नीलेश अग्रवाल, लीलाधर पाल, हर्षिका संभव जैन, जीतू महोबिया, रामु सेन, उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा सहित निगम के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?