महाशिवरात्रि मेला की तैयारियों का जायजा, महापौर व आयुक्त ने किया शिवनाथ तट का निरीक्षण

महाशिवरात्रि मेला की तैयारियों का जायजा, महापौर व आयुक्त ने किया शिवनाथ तट का निरीक्षण

दुर्ग। महाशिवरात्रि पर्व पर 15 फरवरी को आयोजित होने वाले मेला कार्यक्रम को लेकर नगर पालिक निगम द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को महापौर अलका बाघमार और आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शिवनाथ नदी महमरा तट पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य ज्ञानेश्वर ताम्रकर, सहायक अभियंता राजेंद्र धबाले, करण यादव, बाजार अधिकारी अभय मिश्रा, शशिकांत यादव, ईश्वर वर्मा, शेखर दुबे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

महापौर और आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि शिवनाथ नदी तट क्षेत्र में मंदिर परिसर के आसपास किसी भी प्रकार के पसरा, ठेला या दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी दुकानदारों को पुष्प वाटिका गेट के पास निर्धारित स्थल पर ही दुकान लगाने की व्यवस्था की जाएगी।उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए पूजा सामग्री और खाद्य सामग्री की दुकानों को अलग-अलग स्थानों पर लगाया जाएगा।

पुष्प वाटिका क्षेत्र में सड़क के एक किनारे पूजा सामग्री और दूसरे किनारे खाद्य दुकानों की व्यवस्था रहेगी, जिससे भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था बेहतर बनी रहे।नगर निगम ने मेला क्षेत्र में पॉलीथिन के उपयोग पर भी सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। महापौर ने चेतावनी दी कि प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अतिक्रमण और बाजार विभाग द्वारा तत्काल जुर्माना किया जाएगा।

नगर पालिक निगम का कहना है कि महाशिवरात्रि मेले को स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?