दुर्ग में पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक, बिना हेलमेट पेट्रोल पर रोक का निर्णय
दुर्ग। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सुखनंदन राठौर की अध्यक्षता में जिले के पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात जागरूकता अभियान के तहत दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिए जाने का निर्णय लिया गया।बैठक के मुख्य बिंदु:दुर्ग पुलिस ने बताया कि अब बिना हेलमेट वाहन चालकों को ई-चालान भेजा जाएगा।
पेट्रोल पंप संचालकों ने प्रशासन के निर्देशों का समर्थन करते हुए सहमति जताई कि बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।पंपों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से बिना हेलमेट वाहन चालकों की पहचान कर ई-चालान की कार्रवाई की जाएगी।अभियान का महत्व:इस पहल का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है। दुर्ग पुलिस का मानना है कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और हेलमेट पहनने की आदत विकसित कराने में कारगर साबित होगा।
