दुर्ग। श्री सत्य साई सेवा समिति दुर्ग के सम्मानित सदस्यों द्वारा जिला चिकित्सालय में सेवा गतिविधि का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों ने अस्पताल के शिशु वार्ड एवं महिला रोग विभाग में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।इस सेवा कार्य में आर. के. तिवारी, हरिश्चंद्र ठाकुर, दिलीप ठाकुर, संजय गणवीर, संजय कानखोजे, सुंदर बंसल एवं के. आर. ध्रुव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

सेवा अवसर पर मरीजों को ब्रेड, बिस्किट वितरित किए गए तथा चिन्हित जरूरतमंद मरीजों को इंजेक्शन भी उपलब्ध कराया गया।समिति के सदस्यों ने बताया कि स्वामी के निर्देशानुसार यह हॉस्पिटल विजिट सेवा पिछले लगभग 35 वर्षों से निरंतर संचालित की जा रही है। यह सेवा प्रत्येक माह के रविवार को सुबह लगभग 10 बजे संपादित होती है। इसके साथ ही विशेष पर्व एवं अवसरों पर महानारायण सेवा का भी आयोजन किया जाता है।मरीजों की सेवा, सहयोग एवं रचनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए समिति के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज में जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानवता है और ऐसे कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
समिति ने भविष्य में भी अस्पतालों, गरीब एवं जरूरतमंदों के बीच सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त
