मंत्री गजेन्द्र यादव ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, महाअष्टमी पर देवी मंदिरों में किए दर्शन
दुर्ग। गजेन्द्र यादव (कैबिनेट मंत्री एवं शहर विधायक) ने चैत्र नवरात्रि के महाअष्टमी के अवसर पर शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।मंत्री श्री यादव ने परिवार सहित चंडी मंदिर एवं शीतला मंदिर बैगापारा में माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में ज्योत जंवारा के दर्शन किए और श्रद्धालुओं का अभिवादन कर नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।महाअष्टमी के अवसर पर आयोजित भोग-भंडारा में भी मंत्री यादव ने सहभागिता निभाते हुए खीर, पूड़ी और खिचड़ी वितरण में हाथ बंटाया।
उन्होंने कहा कि देवी शक्ति समस्त सृष्टि का आधार है और नवरात्रि के नौ दिनों की भक्ति का फल सभी को माता के आशीर्वाद के रूप में प्राप्त होता है।इस अवसर पर मंत्री गजेन्द्र यादव ने रामनवमी के पावन पर्व पर दुर्गवासियों सहित प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।उन्होंने आगे कहा कि भगवान राम आदर्श, मर्यादा और श्रेष्ठ विचारों के प्रतीक हैं।
उनके जीवन मूल्यों को अपनाकर व्यक्ति अपना सर्वांगीण विकास कर सकता है। रामनवमी का पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने के साथ ही समाज में एकता और सद्भावना को भी मजबूत करता है।
मंत्री यादव ने सभी से अपील की कि इस पावन पर्व को शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे के साथ
