मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया इंदिरा मार्केट में बी.टी. रिनिवल कार्य का भूमिपूजन, दुर्ग शहर की सड़कों को मिलेगी मजबूती

मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया इंदिरा मार्केट में बी.टी. रिनिवल कार्य का भूमिपूजन, दुर्ग शहर की सड़कों को मिलेगी मजबूती

दुर्ग। दुर्ग शहर के वार्ड क्रमांक 30 इंदिरा मार्केट में बी.टी. (डामरीकरण) रिनिवल कार्य का भूमिपूजन दुर्ग निगम के जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। भूमिपूजन के मुख्य अतिथि रहे केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा की यह कार्य दुर्ग शहर की सड़क को और अधिक सुगम और सुरक्षित आवागमन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान मार्केट के व्यापारी संघ के सदस्यों ने लंबित मांग पूरी होने पर शिक्षा मंत्री का आभार जताये और दुर्ग बाजार क्षेत्र में और भी विकास कराने चर्चा किये।

उन्होंने बताया की दुर्ग जिला मुख्यालय होने की वजह से जिलेभर के नागरिकों का बाजार और शासकीय कार्यालय में आवागमन होता रहता है ऐसे में सड़क का सुगम होना आवश्यक है।

दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य के लिए हुए भूमिपूजन में ₹ 90.14 लाख की लागत से श्री शिवम मॉल से सर्किट हाउस तक (चिटनावीस रोड) 2.155 किलोमीटर तथा कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर 0.485 किलोमीटर सड़क का डामरीकरण किया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद आम नागरिकों, व्यापारियों एवं राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनता की मांग और अपेक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए निरंतर विकास कार्य कर रही है। दुर्ग शहर के समग्र विकास के लिए सड़क, नाली, भवन जैसी मूलभूत सुविधाओं और अधोसंरचना को मजबूत किया जा रहा है, जिससे शहर को विकसित बनाया जा सके। उन्होंने आगे कहा कि बेहतर सड़कें न केवल आवागमन को सुगम होगा बल्कि शहर का व्यापार को भी गति मिलेगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर श्रीमति अलका बाघमार, सभापति श्याम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र परिहार, विनोद अरोरा, मंडल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा, बंटी चौहान, पार्षद श्रीमति शशि द्वारिका साहू, श्रीमति सरिता चंद्राकर, कुलेश्वर साहू, कमल देवांगन, गुड्डू यादव, कांशीराम कोसरे, गुलाब वर्मा, गोविन्द देवांगन, जित्तू महोबिया, आशीष चंद्राकर, मनीष कोठारी, गुलशन साहू, संजय अग्रवाल, सरस निर्मलकर उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?