नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या, गांव में शोक की लहर पेंड्रा थाना क्षेत्र के पनकोटा गांव की घटना, पुलिस जांच में जुटी

नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या, गांव में शोक की लहर

पेंड्रा थाना क्षेत्र के पनकोटा गांव की घटना, पुलिस जांच में जुटी

पेंड्रा। पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनकोटा में प्रेमी-प्रेमिका द्वारा आत्महत्या किए जाने की हृदयविदारक घटना सामने आई है। दोनों की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती ने अपने घर के मयार (छज्जे/आंगन के हिस्से) में फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि युवक ने घर से कुछ दूरी पर स्थित एक नीलगिरी के पेड़ पर फांसी लगाई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था।

युवक के नाबालिग होने के कारण विवाह में हो रही देरी को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और परिजनों तथा ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर है।

परिजन गहरे सदमे में हैं।यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव या निराशा से जूझ रहा है, तो सहायता लेना बेहद जरूरी है। भारत में ‘किरण’ मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन 1800-599-0019 पर 24×7 निःशुल्क परामर्श उपलब्ध है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?