झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

झाड़-फूंक के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

दुर्ग। थाना नंदिनी नगर पुलिस ने झाड़-फूंक और इलाज के बहाने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी थी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 24 दिसंबर 2025 को पीड़िता की माता ने थाना नंदिनी नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री का स्वास्थ्य खराब था।

इलाज और झाड़-फूंक के लिए परसबोड़, जिला बेमेतरा निवासी बाडू बैगा को दिनांक 22 दिसंबर 2025 को ग्राम बुलाई स्थित अपने घर बुलाया गया था। झाड़-फूंक के बाद आरोपी ने नींबू फेंकने के बहाने बालिका को घर से कुछ दूरी पर स्थित नर्सरी में ले जाकर डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।मामले में थाना नंदिनी नगर में अपराध क्रमांक 345/2025 के तहत धारा 64(2)(1), 351(3) बीएनएस एवं 6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी परमेश्वर बघेल उर्फ बाडू बैग (उम्र 25 वर्ष), निवासी परसबोड़, थाना साजा, जिला बेमेतरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध करना स्वीकार किया।

इसके बाद आरोपी को दिनांक 25 दिसंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?