मोहन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रतिबंधित टेबलेट बिक्री करने वाले गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 7 गिरफ्तार
दुर्ग। ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत मोहन नगर थाना पुलिस ने प्रतिबंधित दवाइयों की अवैध बिक्री में लिप्त गिरोह पर बड़ा शिकंजा कसते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इस तरह कुल 7 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।18 नवंबर की शाम लगभग 6:30 बजे धमधा नाका मोर्चा प्वाइंट के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वाहन से अल्फाजोलम और डायक्लोमिन जैसी प्रतिबंधित टेबलेट भारी मात्रा में बरामद की थी। मौके से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था।
आरोपियों के पास से प्रतिबंधित दवाइयों के अलावा घटना में प्रयुक्त वाहन और मोबाइल भी जब्त किए गए थे। इनके खिलाफ मोहन नगर थाना में अपराध क्रमांक 626/25 के तहत NDPS एक्ट की धारा 8, 22 और 27(क) के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने अन्य आरोपियों की तलाश करते हुए नागपुर पहुंचकर ईतवारी स्थित न्यू लाइफ मेडिकल के संचालक अशद नोमान से पूछताछ की। पूछताछ में उसने दुर्ग निवासी अपने साथी शुभम निर्मलकर के साथ प्रतिबंधित दवाइयों की अवैध सप्लाई करना स्वीकार किया।
दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।गिरफ्तार आरोपी—
1. शुभम निर्मलकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी सिकोला बस्ती, मोहन नगर
2. अशद नोमान मुस्ताक हुसैन, उम्र 42 वर्ष, निवासी सतरंजीपुरा, थाना लकड़गंज, नागपुर (महाराष्ट्र)मोहन नगर पुलिस की तत्परता और सतर्कता से शहर में प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री में शामिल गिरोह पर लगातार कार्रवाई जारी है।
