मोटर साइकिल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

भिलाई भट्ठी थाना पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी कर बेचने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी की गई मोटर साइकिल भी बरामद कर ली गई है। आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

–पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 04 दिसंबर 2025 को प्रार्थी मयंक साहू, निवासी कैम्प-02 भिलाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोटर साइकिल सीडी डिलक्स क्रमांक CG 07 LD 9370 को सेक्टर-01 स्थित अंबेडकर गार्डन के बाहर से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध क्रमांक 312/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एवं संदेह के आधार पर वाहन की तलाश की। इस दौरान कुंभकरण निवासी परसबोड़, जिला बेमेतरा के पास से चोरी की मोटर साइकिल बरामद की गई। पूछताछ में सामने आया कि उक्त वाहन को आरोपी सचिन कुमार उर्फ जहर और उसके साथियों द्वारा चोरी कर बेचा गया था।जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी संगठित रूप से मोटर साइकिल चोरी कर विक्रय करते थे। मामले में संलिप्त एक अन्य आरोपी सतपाल की मृत्यु हो चुकी है।

शेष आरोपी सचिन कुमार उर्फ जहर (उम्र 26 वर्ष), निवासी घासीदास नगर, जामुल एवं बलवीर कौर (उम्र 23 वर्ष), निवासी वृन्दा नगर, कैम्प-01 भिलाई को 12 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।जप्त सामग्री –▪️ मोटर साइकिल सीडी डिलक्स क्रमांक CG 07 LD 9370इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश कांत, सहायक उप निरीक्षक भारत सिंह चौधरी, प्रधान आरक्षक खिलेश्वर साहू, आरक्षक जय नारायण यादव एवं आरक्षक बालेन्द्र द्विवेदी की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस की अपील –दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। संपत्ति संबंधी अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?