राष्ट्रीय पेंशन दिवस 17 दिसंबर को मनाया जाएगा, रायपुर जिला शाखा द्वारा 75+ वरिष्ठ पेंशनर्स का होगा सम्मान

राष्ट्रीय पेंशन दिवस 17 दिसंबर को मनाया जाएगा, रायपुर जिला शाखा द्वारा 75+ वरिष्ठ पेंशनर्स का होगा सम्मान

रायपुर, 9 दिसंबर।
छत्तीसगढ़ अधिकारी–कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन, जिला शाखा रायपुर की बैठक आज कर्मचारी भवन में आयोजित की गई, जिसमें पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि आगामी 17 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय पेंशन दिवस सम्मानपूर्वक और गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा।

इस अवसर को सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक निर्णय (डी.एस. नाकारा बनाम भारत सरकार, 17 दिसंबर 1982) की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। न्यायालय ने अपने निर्णय में स्पष्ट कहा था कि “पेंशन कोई दया नहीं, बल्कि सेवाओं के बदले मिलने वाला वैधानिक एवं विधिक अधिकार है।”

75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स होंगे सम्मानित

राष्ट्रीय पेंशन दिवस के उपलक्ष्य में जिला शाखा रायपुर द्वारा 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पेंशनर्स सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। चयनित सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण पत्र देकर कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया जाएगा।

विचार संगोष्ठी का भी आयोजन

कार्यक्रम में एक विचार संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें निम्न विषयों पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे—

पुरानी बनाम नई पेंशन योजना

पेंशन की संवैधानिक वैधता

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुरक्षा

वरिष्ठ नागरिक संरक्षण अधिनियम 2007

सामाजिक एवं मनोवैज्ञानिक चुनौतियाँ

डिजिटल युग में सुरक्षा

संगठित पेंशनर्स आंदोलन की आवश्यकता

पेंशनर्स से अधिकाधिक भागीदारी की अपील

जिला शाखा ने सभी पेंशनर्स साथियों से अपील की है कि वे राष्ट्रीय पेंशन दिवस—2025 के आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पेंशन अधिकारों के इस ऐतिहासिक दिवस की गरिमा बढ़ाएँ।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारी

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित थे—
उमेश मुदलियार (प्रांतीय महामंत्री), पंकज नायक (जिलाध्यक्ष), विजय झा (जिला संरक्षक), बी.पी. कुरील (कोषाध्यक्ष), बेनीराम गायकवाड़ (सचिव), विश्वनाथ ध्रुव (प्रांतीय उपाध्यक्ष), राजेन्द्र उमाठे, प्यारेलाल सेन (उपाध्यक्ष), वाय.के. सोनी, केदार अग्रवाल, तेजराम साहू, डॉ. बी.एल. चौहान (सलाहकार), यशवंत भोंसले (महामंत्री), के.एन. शर्मा तथा अन्य पेंशनर्स साथी।

— सचिव, छत्तीसगढ़ अधिकारी–कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन, जिला शाखा रायपुर

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?