शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक कर किया स्वागत, शिक्षण सामग्री का वितरण

शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक कर किया स्वागत, शिक्षण सामग्री का वितरण

पण्डरिया-विकास खंड के वनाँचल में मैकल पर्वत के ऊपर स्थिति आदिवासी बैगा बाहुल्य ग्राम भुरभुसपानी के शासकीय प्राथमिक शाला में स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर, बिस्किट खिलाकर एवं निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण कर विद्यालय में आत्मीय स्वागत किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमिहा रमेश मरावी जनपद सदस्य रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर लाल यादव ने की। विशिष्ट अतिथियों में गौतर सिंह धुर्वे, हीरा सिंह धुर्वे, नोखेलाल, इतवारी मरावी, सैनु राम उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं गुलाल अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात शाला परिवार की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर संकुल समन्वयक श्री चंद्रप्रकाश राजपूत ने सभी नवप्रवेशी बच्चों को पेन, पेंसिल, इरेज़र एवं शार्पनर भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को न्योता भोजन भी कराया गया।इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि श्री मरावी ने अपने उद्बोधन में अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आग्रह करते हुए शिक्षा को जीवन की सबसे बड़ी पूंजी बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधान पाठक सतन कुमार मरावी, शिक्षक ब्रजेश सेन, सुरेश कुमार धुर्वे, रामायण प्रसाद जांगड़े, रसोइया दुखुराम, अभिभावक, ग्रामीणजन, संकुल के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?