दुर्ग में एनएचएम कर्मचारियों ने अनोखे अंदाज में मनाया पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन
अनिश्चितकालीन आंदोलन के 31वें दिन काटा केक, किया रक्तदान, खून से लिखा बधाई संदेश

दुर्ग, 17 सितम्बर।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन बुधवार को 31वें दिन भी जारी रहा। इस बीच हड़ताली कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन अनोखे तरीके से मनाया। आंदोलन स्थल पर सैकड़ों कर्मचारियों ने केक काटा, रक्तदान किया, गरीबों को फल और मिठाई बांटी और अपने खून से प्रधानमंत्री के लिए बधाई संदेश लिखा।सेवा समर्पण रहा थीम जिला अध्यक्ष डॉ. आलोक शर्मा ने बताया कि आज धरना स्थल पर नारेबाजी नहीं की गई बल्कि “सेवा समर्पण” थीम पर जन्मदिन मनाया गया।
एनएचएम संघ के उपाध्यक्ष डॉ. सत्य संस्कार बारले ने कहा कि कर्मचारियों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद की और गरीबों के बीच फल व मिठाई बांटकर सेवा का संदेश दिया।खून से लिखा शुभकामना संदेश जिला कोषाध्यक्ष शेखर ताम्रकार ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देने के लिए खून से विशेष संदेश लिखा गया। साथ ही उन्होंने अपील की कि “मोदी की गारंटी” को शीघ्र पूरा किया जाए।लगातार जारी है आंदोलन एनएचएम कर्मचारी पिछले 31 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। बर्खास्तगी की चेतावनी और प्रशासनिक दबाव का भी कर्मचारियों पर कोई असर नहीं पड़ा है। वे अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं।प्रमुख मांगे
1. राष्ट्रीय शिक्षा मिशन की तर्ज पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का स्वास्थ्य विभाग में संविलियन।
2. ग्रेड पे निर्धारण।
3. अनुकम्पा नियुक्ति, पेंशन एवं पब्लिक हेल्थ कैडर का निर्माण।
4. वर्ष 2023 से लंबित 27% वेतन वृद्धि।